महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की जीवनी ,निधन ,पति ,बच्चे ,परिवार ,संपत्ति (Queen Elizabeth II Biography in Hindi ,Who Was Queen Elizabeth II? Death ,Family ,Net Worth in Hindi)
कुछ दिनों से महारानी एलिजाबेथ कहीं आने-जाने में असमर्थ थीं। इसलिए वे अपनी मुलाकातें लंदन के बकिंघम पैलेस की बजाय स्कॉटलैंड के बाल्मोरल महल में कर रही थीं। उन्होंने 2 दिन पहले ब्रिटेन की 15वीं PM लिज ट्रस को शपथ दिलाई थी।
ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ का 96 वर्ष की आयु में स्कॉटलैंड के बाल्मोरल महल में निधन हो गया। बकिंघम पैलेस, यूनाइटेड किंगडम ने बताया कि आज दोपहर बाल्मोरल में रानी एलिजाबेथ का निधन हो गया। उनकी जगह प्रिंस चार्ल्स को राजा बनाया गया है। Queen Elizabeth II Biography in Hindi
Queen Elizabeth II Biography in Hindi
Table of Contents
एलिज़ाबेथ द्वितीय का जन्म को 21 अप्रैल 1926 हुआ था। महारानी की शादी राजकुमार फिलिप से हुई इनके चार बच्चे है. एलिज़ाबेथ द्वितीय 2 जून 1953 को ब्रिटेन की महारानी बनी थी. इनकी पढाई लिखाई घर पर ही हुई. 6 फरवरी 1952 को महारानी एलिज़ाबेथ का राज्याभिषेक हुआ जब उनके पिता का निधन हुआ और इसका लाइव टेलीकास्ट भारत में दूरदर्शन पर दिखाया गया. इन्होने ब्रिटेन पर 70 सालो से भी ज्यादा राज किया था.
नाम (Name) | एलिजाबेथ एलेक्जेंड्रा मैरी |
जन्मदिन (Birthday) | 21 अप्रैल 1926 |
जन्म स्थान (Birth Place) | लंदन, इंग्लॆंड |
मृत्यु की तारीख (Date of Death) | 08 सितम्बर 2022 |
मृत्यु की जगह (Place of Death) | लंदन, इंग्लॆंड |
उम्र (Age ) | 96 साल (साल 2022 ) |
शिक्षा (Educational ) | घर पर ही पढाई की थी |
नागरिकता (Citizenship) | ब्रिटिश |
गृह नगर (Hometown) | लंदन, इंग्लॆंड |
धर्म (Religion) | चर्च ऑफ इंग्लैंड औरचर्च ऑफ स्कॉटलैंड |
लम्बाई (Height) | 5 फीट |
वजन (Weight) | 55 किलो |
आँखों का रंग (Eye Color) | नीला |
बालो का रंग( Hair Color) | सफेद |
पेशा (Occupation) | यूनाइटेड किंगडम, कनाडा, ऑस्ट्रेलियाऔर न्यूजीलैंड की रानी और राष्ट्रमंडल की प्रमुख |
वैवाहिक स्थिति Marital Status | विधवा |
शादी की तारीख (Marriage Date ) | साल 1947 |
कुल संपत्ति (Net Worth ) | 145 मिलियन डॉलर |
महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय का जन्म, शिक्षा और परिवार (Queen Elizabeth II Birth and Family)
21 अप्रैल 1926 को मेफेयर, लंदन में जन्मी है महारानी एलिज़ाबेथ. महारानी एलिज़ाबेथ का असली नाम एलिज़बेथ ऐलेक्ज़ैंड्रा मैरी था. इनकी छोटी बहन का नाम राजकुमारी मार्गरेट था . उस समय उनके दादा जॉर्ज़ पंचम का शासन. एलिज़ाबेथ के पिता का नाम ड्यूक ऑफ आर्क अल्बर्ट था जिन्हें बाद में जार्ज छठे नाम दिया गया. इनकी माँ का नाम एलिजाबेथ एंजेला मॉर्गरीट बोवेस-ल्यों था. जो बाद में एलिज़ाबेथ (Queen Elizabeth The Queen Mother) के नाम से जाने जानी लगी.

महारानी एलिज़ाबेथ जीवन मे कभी स्कूल नही गई इन्होने घर ही प्राइवेट टीचर और माँ से पढाई की. इनको कई भाषाओं का ज्ञान है. पढ़ने में वो बहुत तेज थी. वो घर में ही रहकर अपनी पढाई पूरी की.
वर्ष 1950 में महारानी एलिज़ाबेथ और उनकी छोटी बहन राजकुमारी मार्गरेट पर द लिटिल प्रिन्सेज़ेज़ नामक बायोग्राफी लिखी गई. जो पूरी ब्रिटैन में चर्चित हुई. जिसमे महारानी के बारे में जुड़ा हुआ किस्सा बताया गया. उन्हें पालतू कुत्ते और घोडों से अधिक प्यार था. महारानी का स्वभाव काफी बिनम्रा और जिम्मेदार भरा था. Queen Elizabeth II Biography in Hindi
परिवार की जानकारी (Family Information)
पिता का नाम (Elizabeth Father’s Name) | ड्यूक ऑफ आर्क अल्बर्ट |
माता का नाम (Elizabeth Mother’s Name) | एलिजाबेथ एंजेला मॉर्गरीट बोवेस-ल्यों |
पति का नाम (Elizabeth Husband’s Name) | राजकुमार फिलिप |
बहन का नाम (Elizabeth Sister Name) | राजकुमारी मार्गरेट |
बच्चे (Elizabeth Children) | 4 |
बच्चों के नाम (Elizabeth Children Names) | राजकुमार एंड्रयू, चार्ल्स, ऐने, और राजकुमार एडवर्ड |
पोते का नाम | प्रिंस विलियम, प्रिंस हैरी, जेम्स, |
महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय की शादी (Queen Elizabeth II Marriage)
प्रिंस फ़िलिप यानी ड्यूक ऑफ़ एडिनबरा से महारानी एलिज़ाबेथ ने 20 नवंबर 1947 को शादी की. महारानी के पति प्रिंस फ़िलिप उनके दूर के रिलेशन में थे. महारानी को सिर्फ 13 साल की उम्र में प्रिंस फ़िलिप से मोहब्बत हो गई थी. इनकी शादी के समय इन शाही जोड़े को देखने के लिए बकिंघम पैलेस (Buckingham Palace) के बाहर कई हजारो लोगो का हुजूम था. महारानी एलिज़ाबेथ और प्रिंस फ़िलिप की शादी के समय भारत अपनी आज़ादी का जश्न बड़े उत्साह से मानाने में व्यस्त था. Queen Elizabeth II Biography in Hindi
महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय का सफ़र (Queen Elizabeth II Journey)
- एलिज़ाबेथ सिर्फ 25 साल की थी जब वो महारानी बानी. महारानी एलिज़ाबेथ और उनके पति प्रिंस फ़िलिप शादी के 5 साल बाद साल 1952 में केन्या के दौरे पर गए थे उसी दौरान उनके पिता जार्ज छठे का देहांत हो गया.
- ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के शासन के 70 साल पूरे हो गए हैं। वह 1952 में ब्रिटेन की महारानी बनी थीं।
- साल 1953 और 2 जून के दिन वेस्टमिन्स्टर ऐबी में महारानी एलिज़ाबेथ का राज्याभिषेक हुआ. तब से लेकर अब तक सत्तर सालो में महारानी ब्रिटेन के 14 प्राइम मिनिस्टर के साथ कार्य कर चुकी थीं.
महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय का निधन (Queen Elizabeth II Death)
महारानी लंबे समय से बीमार थी. 8 सितंबर 2022 को महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय का 96 साल की उम्र में निधन (Queen Elizabeth Died) हो गया. और स्कॉटलैंड के बाल्मोरल कासल में उन्होंने अंतिम साँस ली. वह सार्वजनिक कार्यक्रमों में कम ही दिखती थीं। Queen Elizabeth II Biography in Hindi
भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी इनके निधन पर गहरा दुख जाहिर किया और कहा – महारानी एलिजाबेथ को हमारे समय की एक दिग्गज शासक के रूप में याद किया जाएगा. दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं है और उनके परिवार और ब्रिटेन के लोगों के साथ हैं.
महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय की संपत्ति (Queen Elizabeth II Net Worth)
महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय की नेट वर्थ एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इनके पास 34 अरब रुपये से अधिक की सम्पति है. महारानी एलिज़ाबेथ के पास लंदन के अलावा स्कॉटलैंड और आयरलैंड में भी प्रोपर्टी है. उनके पास एबेरडीनशर में बाल्मोरल किला, नॉरफोक में सैंड्रिंघम हाउस और कई घर है. इनके अलावा जेवरात, शाही कलेक्शन, शाही गहने सहित 10 लाख से अधिक चीज़े शामिल हैं जिनकी कीमत 10 अरब रुपये बताई जाती है. Queen Elizabeth II Biography in Hindi
ब्रिटेन की गद्दी संभालने वाली सबसे उम्रदराज शासक
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय महज 25 साल की थीं, जब ब्रिटेन की गद्दी पर उनकी ताजपोशी हुई थी। तब से लेकर अब तक करीब सात दशक से वे इस गद्दी पर काबिज थीं। वह 96 वर्ष की थीं और ब्रिटेन की सत्ता संभालने वाली सबसे उम्रदराज महिला थीं। इसके अलावा दुनिया के भी सबसे बुजुर्ग शासकों में महारानी एलिजाबेथ का नाम आता था। Queen Elizabeth II Biography in Hindi
महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय के बारे में रोचक तथ्य (Queen Elizabeth II Interesting Fact)
- राजकुमारी एलिजाबेथ ने अपने जन्मदिन यानी 21 अप्रैल 1947 को पहला संबोधन अफ्रीका की राजधानी केप टाउन में रेडियो पर दिया था।
- महारानी एलिजाबेथ II ने अपने पूरे जीवनकाल में 90 देशों की यात्रा की।
- साल 1957 में पहली बार टीवी के जरिये महारानी एलिजाबेथ ने लोगों को संबोधित किया.
- अक्टूबर 1965 में पॉपुलर म्यूजिक बैंड ‘बीटल्स’ महारानी एलिजाबेथ से मिलने बकिंघम पैलेस पहुंचे.
- क्वीन एलिजाबेथ II ने कभी कोई इंटरव्यू नहीं दिया
- महारानी एलिजाबेथ पहली बार साल 1986 में चीन के दौरे पर गई थी.
- महारानी एलिजाबेथ को पालतू कुत्तो का शौक था उनके पास कॉर्गी ब्रीड के डॉग्स थे.
- महारानी एलिजाबेथ के पति प्रिंस फिलिप इन्हें प्यार से लिलिबेट बुलाते थे.
- साल 2012 में महारानी एलिजाबेथ एक्टर डेनियल क्रेग के साथ लंदन ओलंपिक सेरेमनी में साथ पहुचकर लोगो को सपराइज दिया था.
- साल 1970 में महारानी एलिजाबेथ की पहली शाही यात्रा ऑस्ट्रेलिया की थी.
FAQ
Q : महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के कितने बच्चे हैं?
Ans : महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के चार बच्चे है जिनके नाम है राजकुमार एंड्रयू, चार्ल्स, ऐने, और राजकुमार एडवर्ड.
Q : महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय का निधन कब हुआ?
Ans : 8 सितंबर 2022 को
Q : रानी एलिजाबेथ द्वितीय भारत कब आई थी?
Ans : 21 जनवरी 1961 को
Q : एलिजाबेथ द्वितीय किस देश की रानी थी
Ans : ब्रिटेन की महारानी
Q. महारानी एलिजाबेथ कब तक रानी रही है?
Ans. ब्रिटेन की सबसे लंबे समय तक राज करने वाली महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 70 साल तक शासन करने के बाद 96 वर्ष की आयु में बालमोरल में निधन हो गया।
Q. एलिजाबेथ भारत कब आए थे?
Ans. 21 जनवरी 1961, महारानी एलिजाबेथ-2 और प्रिंस फिलिप का पहला भारत दौरा।
Q. इंग्लैंड ने कितने देशों पर राज किया है?
Ans. आज भी इन 15 देशों पर राज करता है ब्रिटिश राज परिवार, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा सहित कई बड़े देश हैं लिस्ट में शामिल
यह भी पढ़े :-
- टिम डेविड का जीवन परिचय
- यश ढुल का जीवन परिचय
- सकिबुल गनी का जीवन परिचय
- ग्रैंडमास्टर प्रज्ञानानंद रमेशबाबू का जीवन परिचय
Hindimejano Homepage | Click Here |
Facebook Page Click Here